चिमनी मालिकों ने लिया आंदोलन का निर्णय

* संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में हुई बैठक* कोसी क्षेत्र ईंट निर्माता संघ की हुई बैठकसहरसा : रविवार को संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में कोसी क्षेत्र ईंट निर्माता संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ईंट भट्ठा चलाने के लिए परमिट की आवश्यकता पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते संघ […]

* संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में हुई बैठक
* कोसी क्षेत्र ईंट निर्माता संघ की हुई बैठक
सहरसा : रविवार को संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में कोसी क्षेत्र ईंट निर्माता संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ईंट भट्ठा चलाने के लिए परमिट की आवश्यकता पर चर्चा की गयी.

बैठक की अध्यक्षता करते संघ के अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि बीएनएमसी 26 ए जो खास ईंट चिमनी के लिए है, उसमें कहीं भी परमिट की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित गजट में भी परमिट की चर्चा नहीं की गयी है. वक्ताओं ने कहा कि गजट में भी बीएनएमसी के प्रावधान को दर्शाया गया है. संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार द्वारा ईंट की संख्या पर एकमुश्त राजस्व की वसूली की जाती है. वक्ताओं ने पदस्थापित खनन सक्षम पदाधिकारी पर मनगढ़ंत बात बताते दोहन किये जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

विभागीय कार्रवाई पर संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर आक्रोश जताते आंदोलन करने की बात कही. बैठक में मो जावेद आलम, मो अबूबकर, मिथिलेश कुमार, वीरेंद्र नारायण सिंह, बबलू कुमार, पप्पू कुमार, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अविनाश सिंह, राजीव सिंह, संदीप सिंह, सोमेंद्र कुमार, देव कृष्ण कुमार, संतोष सिंह, मुन्ना गुप्ता, आशुतोष कुमार, बम यादव, प्रभात गुप्ता, आकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >