हाटे बाजार, इंटरसिटी सहित कई पैसेंजर ट्रेनें घंटों विलंब

सहरसा : सहरसा-मानसी रेलखंड पर मंगलवार को अप व डाउन सेक्शन में एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित कई ट्रेनें विलंब हुई. मानसी-बदलाघाट रेलखंड के बीच ब्लॉक एस्टिमेट में आयी तकनीकी खराबी से कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. हालांकि संबंधित विभाग के रेलवे कर्मचारी मंगलवार को पूरे दिन इसे ठीक करने में जुटे रहे. वहीं […]

सहरसा : सहरसा-मानसी रेलखंड पर मंगलवार को अप व डाउन सेक्शन में एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित कई ट्रेनें विलंब हुई. मानसी-बदलाघाट रेलखंड के बीच ब्लॉक एस्टिमेट में आयी तकनीकी खराबी से कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. हालांकि संबंधित विभाग के रेलवे कर्मचारी मंगलवार को पूरे दिन इसे ठीक करने में जुटे रहे. वहीं अप व डाउन लाइन पर मैनुअल तरीके से धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन किया गया. इस वजह से कई ट्रेनें घंटों प्रभावित हुई.

सियालदह से सहरसा आने वाली हाटे बजारे एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट विलंब से सहरसा जंक्शन पहुंची. समस्तीपुर-सहरसा 63350 मेमू ट्रेन 3 घंटा देरी से सहरसा जंक्शन पहुंची. इसके अलावा राजेंद्र नगर से सहरसा आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब जनहित एक्सप्रेस और राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन भी 30 मिनट विलंब हुई.
नहीं आये डीआरएम, खगड़िया से लौट गये समस्तीपुर: सहरसा. आगामी 17 जनवरी को रेलवे के जीएम के आगमन को लेकर सहरसा जंक्शन रोजाना रेल अधिकारियों का दौरा जारी है. जीएम के आगमन से पूर्व समस्तीपुर डिविजन के डीआरएम का मंगलवार को सहरसा जंक्शन पर निरीक्षण था. समस्तीपुर से सुबह 8 बजे स्पेशल सैलून से डीआरएम को सहरसा जंक्शन आना था.
डीआरएम के आने की सूचना मिलते ही सहरसा जंक्शन पर रेल कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. स्टेशन पर साफ-सफाई से लेकर सभी रेल कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों को पूरा करने में जुट गये. लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद सूचना मिली कि डीआरएम खगड़िया से ही वापस समस्तीपुर के लिए लौट गये.
बता दें कि डीआरएम समस्तीपुर जंक्शन से सभी मुख्य स्टेशनों का निरीक्षण करते सहरसा जंक्शन पहुंचते. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ही डीआरएम मंगलवार को निरीक्षण करते. उन्हें जीएम के आगमन को लेकर स्टेशन पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करना था.
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से खगड़िया स्टेशन के बीच कई स्टेशनों का डीआरएम ने निरीक्षण किया. जिसके बाद वापस लौट गये. बताया जा रहा है कि अब दो से तीनों दिनों के अंदर सहरसा जंक्शन पर डीआरएम का निरीक्षण होगा.
परिवाद कैंप में रेल कर्मचारियों ने बतायी अपनी समस्या
सहरसा. रेल कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए समस्तीपुर डिवीजन के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल द्वारा सहरसा जंक्शन पर मंगलवार को परिवाद कैंप लगाया गया. जिसमें समस्तीपुर डिवीजन के वेलफेयर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मधुप मौजूद रहे. परिवाद कैंप में रेल कर्मचारियों ने दूसरे तरीके से अपनी समस्याएं सामने रखी.
वेलफेयर इंस्पेक्टर ने सभी समस्याओं को जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नीरज चंद्रा, डिप्टी एसएस रमेश कुमार, पीआरएस कर्मचारी अमोद कुमार, मुख्य लिपिक सीताराम प्रसाद सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >