नवहट्टा (सहरसा) : प्रखंड क्षेत्र की कोसी नदी में डरहार ओपी क्षेत्र के केदली पंचायत के रामपुर छतवन घाट पर बुधवार की सुबह एक नाव डूब गयी. क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण नाव डूबने के बाद चौदह सवार में सात लोग लापता हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे दो लोगों का शव मिल पाया. जबकि पांच की तलाश जारी है.
कोसी नदी में नाव डूबी दो शव बरामद, पांच लोग लापता
नवहट्टा (सहरसा) : प्रखंड क्षेत्र की कोसी नदी में डरहार ओपी क्षेत्र के केदली पंचायत के रामपुर छतवन घाट पर बुधवार की सुबह एक नाव डूब गयी. क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण नाव डूबने के बाद चौदह सवार में सात लोग लापता हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद […]

हालांकि शाम चार बजे तक प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की राहत मुहैया नहीं करायी जा सकी थी. मंगलवार की सुबह 11 बजे एक छोटी नाव पर 14 लोग सवार होकर नवहट्टा जा रहे थे. जबकि नाव की क्षमता सात से आठ लोगों की थी. छोटी नाव पर अधिक लोग सवार होने के कारण नाव डूबने से सात तैरते हुए पानी से बाहर आ गये.