दिल्ली अग्निकांड : सहरसा के नरियार में एक साथ उठे सात जनाजे

सहरसा : गुरुवार की सुबह सहरसा के नरियार गांव में एक साथ सात जनाजे उठे. जनाजे की नमाज के बाद सबों को एक साथ मिट्टी दी गयी. इस दौरान पूरे गांव के लोग जुट गये. पिछले रविवार को दिल्ली की अनाज मंडी स्थित एक फैक्टरी में हुए अग्निकांड में कुल 43 लोगों की मौत हो […]

सहरसा : गुरुवार की सुबह सहरसा के नरियार गांव में एक साथ सात जनाजे उठे. जनाजे की नमाज के बाद सबों को एक साथ मिट्टी दी गयी. इस दौरान पूरे गांव के लोग जुट गये.

पिछले रविवार को दिल्ली की अनाज मंडी स्थित एक फैक्टरी में हुए अग्निकांड में कुल 43 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसमें मजदूर सहरसा जिले आठ लोगों की मौत हो गयी थी. इनमें सात एक ही गांव नरियार के थे. मृतकों के घर गांव के लोग की भीड़ उमड़ पड़ी. परिवार वालों ने दिल्ली से आये ताबूत से शव को बाहर निकाला. सभी शवों को मदरसे में रखा गया. यहां जनाजे की नमाज अदा की गयी और बाद में सभी को दफना दिया गया.

अररिया : बूढ़े पिता ने दो बेटों के जनाजों को दिया कंधा

भरगामा (अररिया) : दिल्ली में हुए अग्निकांड में भरगामा प्रखंड के नया भरगामा के हिंगवा गांव वार्ड 15 निवासी दो मजदूर भाइयों का शव बुधवार देर रात एंबुलेंस से हिंगवा पहुंचा. दोनों बेटों का शव देख बूढ़ी मां की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. वहीं पत्नी भी बार-बार बदहवास हो जा रही थी. इधर, अय्यूब व जाहीद का जनाजा निकाला, जिसे बूढ़े पिता ने कंधा दिया. यह देखकर सभी की आंखें भर गयीं. गुरुवार को गांव में ही दोनों को मिट्टी दी गयी. इसमें पूरा गांव शामिल हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >