पंचायत इकाई को मजबूत करने के लिए 15 से अभियान

सहरसा : जदयू कार्यकारिणी कमेटी के साथ जिले के संगठन प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव के आवास पर आयोजित किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का चुनाव निकट है. इसे देखते हुए सांगठनिक चुनाव के बाद संगठन को धारदार बनाने […]

सहरसा : जदयू कार्यकारिणी कमेटी के साथ जिले के संगठन प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव के आवास पर आयोजित किया गया.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का चुनाव निकट है. इसे देखते हुए सांगठनिक चुनाव के बाद संगठन को धारदार बनाने के उद्देश्य सभी इकाई के कमेटी का गठन, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करें. इस कवायद में सबसे निचले इकाई पंचायत को मजबूत करने पर उन्होंने बल दिया.
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक अभियान चलाया जायेगा. जिसमें जिले के संगठन प्रभारी, विधानसभा व प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष संयुक्त रूप से भाग लेंगे. इस कड़ी में सभी बूथों पर एक बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का मनोनयन किया जायेगा. पूर्व विधायक डॉ अरूण कुमार यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ा जायेगा.
इससे सभी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही चुनाव में काफी बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार का चौमुखी विकास किया है. सभी कार्यकर्ता अपने गांव में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए, स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए एक एक पौधा अवश्य लगायें. बैठक में जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बुलबुल सिंह, प्रो गुल हसन, महेंद्र पटेल, फेक नारायण मंडल ने संगठन विस्तार के लिए धरातल पर कार्य करने की बात कही.
बैठक में डॉ कुलानंद झा, सुरेश लाल, आनंदी प्रसाद मेहता, गरीब दास, अनवर आलम, सुशील यादव, रमेश चंद्र यादव, मो लुत्फुल्लाह, अमर यादव, दिनेश पासवान, गणेश गौरव, रेवती रमण सिंह, मुरारी सिंह, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, यशवंत सिंह, जय कुमार सिंह, अक्षय झा, अरुण सिंह, राजकुमार सिंह, मो इश्तियाक खान, विनय यादव, मो शमशाद आलम, रणवीर यादव, मो अबेदुल्ला, मो इम्तियाज, सोहन झा, कैलाश साह, मो अनवर आलम, राजकुमार साह, ललन यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >