पतरघट : मध्य विद्यालय गोलमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह ने विद्यालय में कार्यरत स्थानीय टोला सेवक पर विद्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में कार्यालय में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दिये जाने एवं गलत मुकदमे में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए पतरघट पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि विद्यालय में पदस्थापित कुछ स्थानीय शिक्षकों द्वारा करीब साल भर से ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर हमें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.
नशे में घुसा कार्यालय, दी जान मारने की धमकी
पतरघट : मध्य विद्यालय गोलमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह ने विद्यालय में कार्यरत स्थानीय टोला सेवक पर विद्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में कार्यालय में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दिये जाने एवं गलत मुकदमे में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए पतरघट पुलिस को […]

इसकी लिखित जानकारी मैंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को भी दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए 23 सितंबर को स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने विद्यालय परिसर पहुंचकर सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली व शिक्षकों को ग्रामीण राजनीति से दूर रहकर सिर्फ पठन-पाठन पर ध्यान केंद्रित करने की कड़ी हिदायत दी.
उन्होंने कहा है कि इन्हीं सब बातों से नाराज़ होकर स्थानीय टोला सेवक अमित ऋषिदेव बुधवार को नशे की हालत में विद्यालय परिसर स्थित मेरे कक्ष में प्रवेश कर सभी शिक्षक शिक्षकाओं की उपस्थिति में हमारे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर हमको धमकी देते हुए कहा कि तुम विद्यालय छोड़कर चले जाओ, नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा. गलत मुकदमा में फंसा कर जिंदगी तबाह कर दिये जाने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि ऐसी विषय परिस्थिति में विद्यालय का संचालन करना मेरे लिए कठिन हो गया है.
उन्होंने संबंधित मामले की गहन जांच कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए समुचित न्याय की गुहार लगायी है. वहीं ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए एएसआइ विजय राम को भेजा गया है. उनके द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किये जाने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.