शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार का दिया जायेगा मुंहतोड़ जवाब

सहरसा : जिला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सभागार में सोमवार को बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय विशेष समीक्षात्मक बैठक जिलाध्यक्ष शैलेश झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भाग लेने पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के सभी शिक्षक कोसी स्नातक निर्वाचन […]

सहरसा : जिला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सभागार में सोमवार को बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय विशेष समीक्षात्मक बैठक जिलाध्यक्ष शैलेश झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भाग लेने पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के सभी शिक्षक कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ने वाले सत्ताधारी दल के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ वोट देकर उन्हें हरायेंगे.

उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में संभावित कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एक लाख शिक्षक और उनके परिजनों को मतदाता बनने के लिये संघ के द्वारा जागरूकता अभियान सभी 14 जिलों में चलाया जा रहा है.
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सभी शिक्षक अपने वोट के शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने सरकार के दमनकारी व शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया. प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षक के लिये पुराने शिक्षकों वाला वेतनमान, सेवाशर्त लागू करने में आनाकानी करने वाली नीतीश सरकार के खिलाफ वोट की लड़ाई भी प्रारंभ कर दी गई है.
बैठक में सुपौल के जिला संरक्षक सुनील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, जिला महासचिव मो इमरान, प्रदेश प्रतिनिधि रोशन कुमार, भरत झा, संजय कुमार, अखिलेश झा, सुभाषचंद्र झा, सुनीता कुमारी, भूपेंद्र कुमार विमल, विकास भारती, बुद्धदेव पासवान, प्रमोद कुमार झा, प्रदिप कुमार झा, कंचन कुमारी, कुमुद झा, मो मंजूर आलम, अभिषेक कुमार सोनू , बंदे लाल पासवान, धनंजय कुमार झा, दिपक कुमार सिंह, मुरलीधर ठाकुर, बिरबल पासवान, शिशिर कुमार झा, आलोक कष्यप, लवकांत तिवारी, रौशन सिंह, कुमार उजाला, चंद्रभाल शूलपाणि, अशोक सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार मुकुंद, रजीत कुमार, अंशु राय, मो साकिब रहमानी, राजेश कुमार मुन्ना, किशोर झा, कार्तिक कुमार, मो एजाज, मो इमतियाज, रामू कुमार, वकार आलम, लोकेश कुमार, मो शाकिर आलम, मो रहमतुल्लाह, अनिल चौधरी, पंकज झा, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >