सहरसा : आने वाले दिनों में आईआरसीटीसी ने कोसीवासियों के लिए अच्छी सौगात दी है. इससे कोसी क्षेत्र के लोग परिजनों के साथ 4 तीर्थ स्थान का दर्शन एक साथ कर सकेंगे. इसके लिए पहली बार सहरसा जंक्शन से 15 अक्तूबर को आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन रवाना होगी.
तीर्थ स्थान में माता वैष्णो देवी, हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन हो सकेंगे. रेल मंत्रालय द्वारा सब्सडाइज्ड रेट पर यात्रियों के खानपान, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करायी गयी है.
यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है. प्रत्येक यात्री पर 7500 रुपये का खर्च रेल मंत्रालय ने निर्धारित किया है. आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम वेबसाइट और आईआरसीटीसी द्वारा ऑथराइज्ड एजेंट से यात्री अपना टिकट बुकिंग प्राप्त कर सकते हैं. यह स्पेशल ट्रेन 18 कोच की होगी.
इसमें 12 स्लीपर कोच होंगे. एक कोच पैंट्रीकार, टूरिस्ट गाइड कोच और दो एसएलआर होंगे. 12 स्लीपर कोच में 800 यात्रियों की जगह होगी. रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रा दर्शन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था होगी. स्टेशन पर उतरने के बाद बस की सुविधा मिलेगी. धर्मशाला में आराम करने की व्यवस्था होगी. स्पेशल ट्रेन में तीनों टाइम भोजन और नाश्ते के साथ पानी और चाय की सुविधा मिलेगी.
6 को वाया शाहपुर पटोरी हो गुजरेगी वैशाली एक्स.
सहरसा. सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉकिंग को लेकर 6 सितंबर को इस रूट से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी. समस्तीपुर रेल मंडल ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी किया है. सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट 6 सितंबर को सहरसा से खुलने के बाद समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर नहीं चलेगी. बरौनी से खुलने के बाद वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बछवाड़ा जंक्शन से होकर शाहपुर पटोरी होते हुए हाजीपुर से नयी दिल्ली जायेगी.
सात रात और आठ दिन का होगा सफर
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि 7 रात और 8 दिन का सफर होगा. यह स्पेशल ट्रेन सहरसा से खुलने के बाद खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर होते जायेगी. सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा या नहीं. फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है. 15 अक्तूबर को सहरसा जंक्शन से खुलने के बाद 22 अक्तूबर को वहां से वापस चलेगी. यात्री को सुरक्षा के लिए दो स्काउट होंगे.
आईआरसीटीसी के वरीय पर्यवेक्षक पर्यटन संजीव कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को आस्था स्पेशल ट्रेन सहरसा जंक्शन से रवाना होगी. आईआरसीटीसी द्वारा इसे चलाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. फिलहाल एक ट्रिप ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षा के साथ आईआरसीटीसी पूरी सुविधा उपलब्ध करायेगी. एक ट्रिप में 800 यात्री यात्रा कर सकेंगे.
आईआरसीटीसी के आरएम राजेश कुमार ने बताया कि 1 सप्ताह के अंदर सहरसा जंक्शन आयेंगे. 15 अक्तूबर को ट्रेन रवाना के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म उपयुक्त होगी, निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेंगे. आरएम ने बताया कि अगर ट्रेन में यात्रियों की सीट फुल रही और ऑनलाइन बुकिंग रहेगी, तो दूसरी ट्रिप भी ट्रेन चलायी जायेगी.
बीएन मंडल ने सीटीटीआई इंचार्ज के पद पर किया योगदान
सहरसा : एक साल से रिटर्न नहीं भरने के आरोप में बीते दिनों सहरसा जंक्शन पर तैनात सीटीटीआई के इंचार्ज के पद पर एके सिंह को हटाकर मानसी छापा दल का इंचार्ज बनाया गया है.
वहीं सीटीटीआई बीएन मंडल को सहरसा जंक्शन पर इंचार्ज नियुक्त किया गया है. उन्होंने बुधवार को योगदान दिया. इस मौके पर मुख्य टिकट परीक्षक रंजीत सिंह, इंद्रदेव कुमार, संजय कुमार पोद्दार, संतोष, एनपी सिंह व अन्य ने बीएन मंडल को बधाई दी.
साथ ही सभी ने ईमानदारी पूर्वक काम करने का संकल्प लिया. मालूम हो कि रिटर्न नहीं भरने के आरोप में सहरसा जंक्शन पर लगभग 6 माह से तैनात सीडीटीआई इंचार्ज एके सिंह को हटा कर मानसी रेड का इंचार्ज बनाया गया है. वहीं लंबे समय से सहरसा जंक्शन पर तैनात बीएन मंडल को सहरसा जंक्शन पर सीटीटीआई इंचार्ज का प्रभार दिया गया है. इससे पूर्व बीएन मंडल सीटीटीआई पद पर थे.
