यात्रियों को नहीं मिल रहा गुणवत्तापूर्ण खाना

सहरसा : एक तरफ जहां रेल प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर करोड़ों रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च कर रही है. विभागीय लापरवाही से महत्वपूर्ण ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिल रहा है. आलम यह है कि स्वच्छता का संदेश देती रेलवे छोटी-छोटी चीजों पर तनिक ध्यान नहीं दे रही है. सहरसा जंक्शन से खुलने वाली साप्ताहिक […]

सहरसा : एक तरफ जहां रेल प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर करोड़ों रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च कर रही है. विभागीय लापरवाही से महत्वपूर्ण ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिल रहा है. आलम यह है कि स्वच्छता का संदेश देती रेलवे छोटी-छोटी चीजों पर तनिक ध्यान नहीं दे रही है.

सहरसा जंक्शन से खुलने वाली साप्ताहिक महत्वपूर्ण ट्रेन सहरसा-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में इन दिनों सफर करते यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिल रहा है. खुद रेल कर्मचारी भी इस बात को मान रहे हैं. इस ट्रेन के पेंट्री कार में लगी फ्लाई स्केचर मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है. इसके कारण पेंट्री कार में मक्खियों की भरमार लगी है.
खान-पान की चीजों पर अक्सर मक्खियों को मंडराने से यात्रियों को बीमार होने का खतरा बना हुआ है. पेंट्रीकार मैनेजर बताते हैं कि एसी कोच होने खिड़कियां से मक्खी भगायी भी नहीं जा सकती है. खानपान की चीजों पर सैकड़ों मक्खियां भनभनाती रहती है. जबकि इस संदर्भ में रेलवे के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है.
पेंट्रीकार में मक्खियों को मारने के लिए दो छोड़ पर दो फ्लाई स्केचर मशीन लगायी गयी है. खाना व ब्रेकफास्ट बनाने के क्रम में कई बार मक्खियां को गिरने का खतरा बना रहता है. बता दें कि सहरसा-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस में सहरसा जंक्शन से खुलते ही यात्रियों को पेंट्रीकार कर्मियों द्वारा खान-पान की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है.
क्या है फ्लाई स्केचर मशीन
सहरसा-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस में दो फ्लाई सकेचर मशीन लगी है. इन मशीनों के अंदर एक टयूबलाइट होता है, जो 24 घंटा जलता रहता है. जलने के क्रम में टयूबलाइट के प्रभाव से पेंट्रीकार में भिनभिनाती मक्खियों को खींच ली जाती है और मक्खियां टयूबलाइट में चिपककर मर जाती है. फ्लाई स्केचर मशीन लगभग सभी पेंट्रीकारयुक्त ट्रेनों में लगायी गयी है.
क्या कहते हैं प्रबंधक
पेंट्रीकार में मक्खियों को मारने के लिए दो फ्लाई स्केचर मशीन लगायी गयी है. लेकिन पिछले कई दिनों दोनों मशीन ठप है. पेंट्रीकार में काफी मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है. खाना बनाने के क्रम में काफी परेशानी होती है. शिकायतों के बावजूद नयी मशीन नहीं लगायी गयी है.
खासकर गर्मी में मक्खियों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. यात्रियों को बीमार होने का खतरा बना रहता है. रेल विभाग को चाहिए कि नयी मशीन पेंट्रीकार में लगायी जाय.
सनोज राय, प्रबंधक पेंट्रीकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >