कुल 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है.

सिमरी बख्तियारपुर. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है. अब तक विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. यह नामांकन प्रखंड कार्यालय वेश्म में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी जयकिशन के समक्ष किया गया. निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार बख्तियारपुर दक्षिणी पंचायत से दो, तरियामा पंचायत से तीन, भटौनी पंचायत से सर्वाधिक छह तथा धनुपुरा पंचायत से दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. इस प्रकार कुल मिलाकर अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं सदस्य पद के विभिन्न श्रेणियों में अब तक 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल बना रहा. गौरतलब है कि नामांकन की अंतिम तिथि गुरुवार निर्धारित है, ऐसे में अंतिम दिन और अधिक प्रत्याशियों के नामांकन करने की संभावना जतायी जा रही है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 एवं 11 अप्रैल को की जायेगी, जबकि नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 13 अप्रैल को किया जायेगा. पैक्स चुनाव के तहत मतदान 20 अप्रैल को संपन्न होगा एवं उसी दिन मतों की गणना होगी. प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >