श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में बिहार का ''लाल'' हीराकांत शहीद

सहरसा : बिहारमें सहरसाके नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के ब्राह्मण टोला निवासी हीराकांत झा बुधवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये. वे सेवा के आखिरी पड़ाव में थे. श्रीनगर में 392 मिडियम रेजीमेंट में जेसीओ पद पर कार्यरत हीराकांत 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनकी मां, पत्नी व दो बेटे हैं. […]

सहरसा : बिहारमें सहरसाके नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के ब्राह्मण टोला निवासी हीराकांत झा बुधवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये. वे सेवा के आखिरी पड़ाव में थे. श्रीनगर में 392 मिडियम रेजीमेंट में जेसीओ पद पर कार्यरत हीराकांत 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनकी मां, पत्नी व दो बेटे हैं. उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. बड़े भाई भगवान झा भी सेना के जवान थे. अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

हीराकांत झा के शहीद होने की खबर सुनकर प्रखंड सहित जिले में मातम का माहौल है. आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >