नगर में बनेंगे 110 सार्वजनिक शौचालय और 72 मूत्रालय

नगर में बनेंगे 110 सार्वजनिक शौचालय और 72 मूत्रालय

डाक बंगला चौक से शुरुआत, राहगीरों को मिलेगी राहत, 19.50 लाख की लागत से बनेगा पहला आधुनिक शौचालय सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ बनाने और राहगीरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर प्रशासन ने बड़ी पहल की है. शहर में जल्द ही 110 सार्वजनिक शौचालय और 72 सार्वजनिक मूत्रालयों का निर्माण कराया जायेगा. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है और जगह – जगह जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है. डाक बंगला चौक पर जमीन की मापी संपन्न योजना के पहले चरण में डाक बंगला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज गेट के समीप बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन की मापी की गयी. नप कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने जानकारी दी कि यहां करीब 19 लाख 50 हजार रुपये की लागत से छह कमरों का शौचालय निर्माण कराया जायेगा. दिव्यांगों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था नवनिर्मित होने वाले इन शौचालयों का खाका बेहद आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है. श्री दास ने बताया कि प्रत्येक यूनिट में कुल 6 कमरे होंगे. इसमें तीन कमरे पुरुषों के लिए, दो कमरे महिलाओं के लिए और एक सीट विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित होगा. नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत ये सभी कार्य कराए जाएंगे. इस संबंध में नगर सभापति फसीहा खातून व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने बताया कि शहर में सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की कमी के कारण आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नगर प्रशासन स्वच्छता को लेकर पूरी तरह सजग है और इसे प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि डाक बंगला चौक पर जमीन की मापी हो चुकी है और जल्द ही यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >