रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार पावर की हाइटेंशन तार

रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार पावर की हाइटेंशन तार

लोगों में दहशत का माहौल सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड 13 में रिहायशी मकानों के ऊपर से 11 हजार पावर की हाइटेंशन तार गुजर रही है. जिससे यहां के लोगों की जान पर बनी हुई है. जबकि बिजली विभाग के लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. आये दिन करंट से मरने वालों की घटना सुनने को मिलती है. ऐसी स्थिति से निदान के लिए इसका समुचित प्रबंधन बिजली विभाग का होता है. जिससे करंट से होने वाले किसी भी आपदा से बचा जा सके एवं जानमाल की क्षति ना हो. बावजूद इसके मुहल्लेवासियों द्वारा बार बार आवेदन दिए जाने के बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. डर का आलम इस तरह से बना है कि लोग छत पर जाने से कतराते हैं. तेज आंधी एवं तूफान से तार के गिरने का खतरा मंडराता रहता है. बिजली विभाग को इसपर तुरंत संज्ञान लेकर इसपर कार्रवाई करने की जरूरत है. जिससे किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >