कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

नवहट्टा : डीएम विनोद सिंह गुजिंनयाल ने गुरुवार को पूर्वी कोसी तटबंध के 78.60 ई टू स्पर के अप स्टीम मे हो रहे कटाव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर प्रकाश दास से कटाव से संबंधित जानकारी ली व जिला प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. चीफ इंजीनियर प्रकाश दास ने […]

नवहट्टा : डीएम विनोद सिंह गुजिंनयाल ने गुरुवार को पूर्वी कोसी तटबंध के 78.60 ई टू स्पर के अप स्टीम मे हो रहे कटाव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर प्रकाश दास से कटाव से संबंधित जानकारी ली व जिला प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. चीफ इंजीनियर प्रकाश दास ने डीएम को बताया कि स्पर के अप स्टीम में चालीस मीटर की लंबाई में नदी कटाव कर रही थी. जो पूरी तरह नियंत्रण में है. आज से नदी स्पर के अप स्टीम के नोज के साढे चार मीटर की लंबाई में कटाव शुरू कर दिया है. लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. डीएम ई टू स्पर पर एंट्री रोजन कार्य पर असंतुष्ट दिखे.

चीफ इंजीनियर प्रकाश दास व फ्लड फाइटिंग चेयरमैन महेंद्र चौधरी ने डीएम के वापस लौटने के बाद तटबंध से स्पर के नोज तक ईट का टुकड़ा गिरावाना शुरू कर दिया. स्पर पर नदी के दबाव को देखते हुए जल संसाधन सुपौल डिवीजन व चंद्रायण डिवीजन के अभियंता ई टू स्पर पर दिन रात कैंप किये हुए हैं. स्पर को बचाने के लिए बोल्डर क्रेट व बालू भरे बोरा से नायलॉन क्रेट मजदूरों के द्वारा किया जा रहा है. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता रामसुरेश सिंह, र्यपालक अभियंता सईद अहमद, सहायक अभियंता ओमप्रकाश, रामप्रवेश सिंह, कनीय अभियंता कुणाल सहित अन्य मौजूद थे.

अपराधियों के हाथों मरने से अच्छा है परिवार के साथ ही जान दे दूं
दहशत में हैं लखीसराय पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बंदे यादव, बोेले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >