मुखिया से मांगी तीन लाख की रंगदारी

सिमरी(सहरसा) : प्रखंड अंतर्गत रायपुरा पंचायत के मुखिया से मारपीट कर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. वहीं पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. बख्तियारपुर थाने को दिये आवेदन में रायपुरा पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी ने कहा है कि मंगलवार को करीब दो बजे […]

सिमरी(सहरसा) : प्रखंड अंतर्गत रायपुरा पंचायत के मुखिया से मारपीट कर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. वहीं पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. बख्तियारपुर थाने को दिये आवेदन में रायपुरा पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी ने कहा है कि मंगलवार को करीब दो बजे दिन में अपने घर के आगे दरवाजे पर पंकज कुमार, अभिमन्यु कुमार, रूपेश कुमार, रविंद्र कुमार के साथ बैठ कर बातचीत कर रहा थे.

बातचीत के दौरान ही सूरज यादव, सुभाष यादव, सूरज यादव का मौसरा भाई सहित एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर पर पहुंच गये. सभी के हाथों में हथियार था और सभी ने मुझे घेर लिया और बोला कि

मुखिया से मांगी…
कोई नहीं भागेगा और जो भागेगा उसे मार दिया जायेगा.
इसके बाद सूरज यादव ने मेरे पॉकेट से चार हजार रुपये निकाल लिये. उसके बाद कहा कि अप्रैल में जो तुमसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. वह अभी तक क्यों नहीं दी और मेरा आदमी खाली हाथ क्यों लौटा. मैंने कहा कि मुखिया के काम में हम किसी से पैसा नहीं लेते, तो तुमको रंगदारी कहां से दें. इसके बाद सूरज यादव ने जाति सूचक शब्दों के साथ-साथ गाली का प्रयोग करते हुए मुझे कहा कि तुम पैसा लो या ना लो, लेकिन हमें पैसा देना पड़ेगा. हम चुप रहे तो मेरी पिटाई की और
मेरे ऊपर सूरज ने बंदूक तान दिया. इसी बीच किसी तरह भागे और अपनी जान बचायी. मुखिया ने आवेदन में कहा कि सूरज यादव का आदमी कई बार आकर इससे पहले भी मेरे घर पर रंगदारी की मांग कर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >