तीन बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, प्राथमिकी

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर पंचायत निवासी शंभु राम ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे को उसके ही साढ़ू हकपाड़ा निवासी राजेंद्र राम और महेंद्र राम, अघौरी राम सहित छह लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बनगांव थाना में मामला दर्ज कराया है. […]

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर पंचायत निवासी शंभु राम ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे को उसके ही साढ़ू हकपाड़ा निवासी राजेंद्र राम और महेंद्र राम, अघौरी राम सहित छह लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बनगांव थाना में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित शंभु राम ने आरोप लगाया है

कि वह मजदूरी करने अक्सर गांव से बाहर रहता था. उसकी अनुपस्थिति में रिश्ते में साढ़ू हकपाड़ा निवासी राजेंद्र राम आया जाया करता था. घटना की जानकारी मिलने पर पंजाब से लौटने पर राजेंद्र राम से पत्नी को वापस करने कहा गया तो वह मारपीट करने लगा. शंभु राम को आशंका है कि राजेंद्र राम ही उसकी पत्नी को कहीं छिपा कर रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >