जब्त शराब को किया नष्ट उत्पाद विभाग व पुलिस ने की कार्रवाई

240 लीटर देसी व 215 लीटर विदेशी शराब को बहाया सहरसा : जिले में शराबबंदी के बाद जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय के सामने पटेल मैदान में सैकड़ों लीटर देसी व विदेशी शराब को उत्पाद अधीक्षक रजनीश, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, गोपनीय प्रवाचक […]

240 लीटर देसी व 215 लीटर विदेशी शराब को बहाया

सहरसा : जिले में शराबबंदी के बाद जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय के सामने पटेल मैदान में सैकड़ों लीटर देसी व विदेशी शराब को उत्पाद अधीक्षक रजनीश, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, गोपनीय प्रवाचक संजय सिंह, पत्तरघट ओपी प्रभारी कमलेश कुमार की मौजूदगी में नष्ट किया गया. उत्पाद विभाग के जवानों ने शराब की बोतल फोड़ शराब बहा दिया. ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ओपी क्षेत्र के पिपरा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. इसमें दो चारपहिया वाहन पर शराब जब्त किया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि 240 लीटर देसी व 215 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >