कदाचारमुक्त माहौल में इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू

सहरसा : इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से जिले के दो केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुआ. प्रथम दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी व द्वितीय पाली में दर्शनशास्त्र व आरबी हिंदी की परीक्षा आयोजित की गयी. इन विषयों में काफी कम संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए. जानकारी देते आरएम कॉलेज केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ […]

सहरसा : इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से जिले के दो केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुआ. प्रथम दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी व द्वितीय पाली में दर्शनशास्त्र व आरबी हिंदी की परीक्षा आयोजित की गयी. इन विषयों में काफी कम संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए. जानकारी देते आरएम कॉलेज केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ पीसी खां ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त संचालित की गयी है. जिला प्रशासन भी कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है. उन्होंने बताया कि प्रथम दिन दोनों पालियों में लगभग एक सौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >