जिले के कहरा व गौतम नगर में दो घरों में चोरी कर चोरों ने साढ़े पांच लाख के जेवर, नकदी व सामान चुरा लिये.
कहरा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव के ब्राह्मण टोले में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने मृतक बीएमपी के हवालदार स्व श्रीकांत झा के सूने घर के ग्रिल और छह रूम के दरवाजे में लगी ताले की कुंडी को तोड़ कर 40 हजार नकदी, 50 ग्राम के कीमती सोने और चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गयी. श्रीकांत के बड़े पुत्र सोनू झा ने बताया कि 28 जून को हम सभी अपने नाना गांव पुरुषोत्तमपुर (पुरीख ) एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गये थे.
बुधवार सुबह लौटने पर घर के मुख्य दरवाजा के बाद घर में ताला लगे ग्रिल की कुंडी टूटी हुई थी. अंदर जाने पर नीचे और ऊपर दो मंजिले पर बने छह रूमों का भी दरवाजा टूटा और खुला पाया एवं घर में रखे अलमारी और बक्से को टूटा पाया. 40 हजार नकद, 50 ग्राम सोना एवं 100 ग्राम चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब पाया. जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गयी.
घटना के बाद गांव के लोग में डर का माहौल बन गया है. मालूम हो इसके पूर्व मे भी इसी टोले में कई घरों में चोरी हो चुकी है. जिसमें कई बाहर में रहकर पुलिस विभाग में ही काम करते हैं. जिसका भी अभी तक उद्भेदन नहीं किया जा सका है. क्षेत्र में अक्सर हो रही घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी कई बार एक स्थायी पुलिस पिकेट का निर्माण कराने की मांग की गयी थी. जिसमें स्थानीय वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र झा द्वारा स्वेच्छा से निःशुल्क अपनी जगह भी देने की बात कही थी.
