डीलर के खिलाफ भड़के उपभोक्ता

सिमरी बख्तियारपुर : बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत सहुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7, 8 एवं 14 के निवासी परमानंद साह, सिराजुद्दीन, नूर हसन, सलमान अफसर, फुल राजा, दुखा मेहता, नौशाद, लालमुनि मेहता, सदानंद साह, बीरेंद्र सहित दर्जनों हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ सुमन प्रसाद साह को दे राशन वितरण में धांधली को लेकर आवाज उठायी गयी […]

सिमरी बख्तियारपुर : बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत सहुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7, 8 एवं 14 के निवासी परमानंद साह, सिराजुद्दीन, नूर हसन, सलमान अफसर, फुल राजा, दुखा मेहता, नौशाद, लालमुनि मेहता, सदानंद साह, बीरेंद्र सहित दर्जनों हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ सुमन प्रसाद साह को दे राशन वितरण में धांधली को लेकर आवाज उठायी गयी है. जनवितरण प्रणाली विक्रेता मोहन शारदा का कामकाज बिचौलिया रमेश सिंह एवं राजू सिंह करता है. साल में 6 महीने राशन, केरोसिन व तेल का बंटवारा करता है. एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >