स्पर की मिट्टी भराई में हुई खानापूर्ति

चार फीट मिट्टी डालने का था प्रावधान, एक फीट तक ही डाली नवहट्टा : जल संसाधन विभाग सुपौल डिवीजन के अभियंता की उदासीनता के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के महत्वपूर्ण ई टू स्पर पर 489 मीटर की लंबाई में हरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा किये गये मिट्टी भराई कार्य में सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. जहां स्पर […]

चार फीट मिट्टी डालने का था प्रावधान, एक फीट तक ही डाली

नवहट्टा : जल संसाधन विभाग सुपौल डिवीजन के अभियंता की उदासीनता के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के महत्वपूर्ण ई टू स्पर पर 489 मीटर की लंबाई में हरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा किये गये मिट्टी भराई कार्य में सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. जहां स्पर पर चार फीट तक मिट्टी डालने का प्रावधान था. वहीं संवेदक द्वारा महज एक फीट मिट्टी डाल कर इतिश्री कर दी गयी है. मालूम हो कि इस स्पर से प्रत्येक दिन तटबंध के अंदर के सात पंचायत के लोगों का आवागमन होता है.
तटबंध के अंदर के लोग नाव के सहारे प्रत्येक दिन आवाजाही कर प्रखंड मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय सहरसा की यात्रा करते हैं. 15 जून से 31 अक्तूबर के बीच बाढ़ अवधि में नदी जब कटाव शुरू करती है तो तटबंध के अंदर के लोग इसी स्पर के सहारे सुरक्षित तटबंध पर आते हैं. जानकारी हो कि पिछले वर्ष कोसी नदी ने इसी स्पर के अप व डाउन स्टीम में कोण बनाकर कटाव शुरू कर दिया था. नदी के कटाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग के हाई लेबल कमेटी के निर्देश पर पूर्वी कोसी तटबंध के ई टू स्पर पर बोल्डर क्रेटिंग व स्पर की उंचाई को बढ़ाने के लिए मिट्टी भराई कर स्पर को उंचा करने का निर्देश दिया था. स्थानीय लोगों सहित मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज पाठक ने जिला प्रशासन से स्पर पर संवेदक के द्वारा किये गये मिट्टी भराई कार्य की महज खानापूर्ति की जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >