वार्ड पार्षद से मांगी पांच लाख रंगदारी

जान मारने की धमकी, दहशत में परिवार सहरसा : नगर परिषद के वार्ड नंबर दो का लगातार दो बार से प्रतिनिधित्व करते आ रहे पार्षद श्यामल किशोर शर्मा से मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. पीड़ित पार्षद ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई करने व सुरक्षा मुहैया कराने की […]

जान मारने की धमकी, दहशत में परिवार

सहरसा : नगर परिषद के वार्ड नंबर दो का लगातार दो बार से प्रतिनिधित्व करते आ रहे पार्षद श्यामल किशोर शर्मा से मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. पीड़ित पार्षद ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई करने व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.
दो िदन में खत्म कर देंगे
पार्षद ने कहा कि बीते 16 जून को मोबाइल ( 7070447209) से दोपहर 3.6 बजे, शाम 4. 40 बजे व 4. 48 बजे फोन आया, लेकिन रिसीव नहीं कर सका. पुन: 17 जून को उसी नंबर से रात 8.40 बजे, 8.44 बजे, 8.49 बजे व 8.53 बजे उसके मोबाइल ( 9430858491) पर फोन आया. फोन रिसीव करते ही कहा कि प्रधान जी बोल रहे हो, पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो दो दिन के अंदर खत्म कर देंगे. इसके बाद वे और उसके परिवार के सभी सदस्य दहशत में है.
सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि आवेदन मिला है. मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्षद ने किसी से भी झगड़ा होने से इनकार किया है.
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो का दो बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं श्यामल किशोर शर्मा
पीड़ित पार्षद ने सदर थाना में दिया आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >