पांच लाख के जेवर चोरी

विकास भवन की प्रधान लिपिक के घर घटना वीणा की अलमारी तोड़ चुराये पांच लाख के जेवरात सास की भी अलमारी तोड़ी, चुराये सामान सदर थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सामने बिजली विभाग में चोरी का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि […]

विकास भवन की प्रधान लिपिक के घर घटना

वीणा की अलमारी तोड़ चुराये पांच लाख के जेवरात
सास की भी अलमारी तोड़ी, चुराये सामान
सदर थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सामने बिजली विभाग में चोरी का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि चोरों ने थाने से आधा किलोमीटर व सदर एसडीओ आवास व मुख्यालय डीएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित विकास भवन की प्रधान लिपिक कुमारी वीणा के सरकारी आवास का ताला व कुंडी काट लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस आवास पहुंच मामले की तहकीकात की. बहू कुमारी सोनी ने बताया कि वह एक निजी क्लिनिक में कार्यरत है
और मारूफगंज में किराये के मकान में रहती है. बीते दो जून को सास अपने साथ उसे लेकर बेगूसराय गयी थी. छह जून को वह वापस आयी और दो दिन बाद फिर बेगूसराय चली गयी. सोमवार को वह वापस अपने मारूफगंज स्थित किराये के मकान पहुंची. मंगलवार को सूचना मिली कि सरकारी आवास में चोरी हो गयी है. आवास आने पर देखा कि चोरों ने मेरी व मेरी सास के अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि उसके गोदरेज में लगभग पांच लाख का जेवरात व पांच हजार नकदी था. वहीं सास के गोदरेज की जानकारी उसे नहीं है. उनके आने के बाद ही चोरी का सही आकलन हो पायेगा. उन्होंने बताया कि सास बेगूसराय से चल चुकी है. देर शाम तक आने की उम्मीद है. इधर चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के क्वार्टर में रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी का खुलासा करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >