Rupesh Murder Case: फेल हो गयी पुलिस की सारी थ्योरी, दो हफ्ते में आठ टेंडरों की हो चुकी है जांच, नतीजा कुछ नहीं

फजीहत झेल रही पुलिस हर एक सुराग के पीछे दौड़ रही है. सूत्रों की मानें तो एसआइटी ने अबतक आठ टेंडरों पर जांच कर चुकी है. दो और अन्य टेंडरों का मामला सामने आया है.

पटना. इंडिगो एयरलायंस के पटना स्टेशन मैनेजर रूपेश हत्याकांड में हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है.

फजीहत झेल रही पुलिस हर एक सुराग के पीछे दौड़ रही है. सूत्रों की मानें तो एसआइटी ने अबतक आठ टेंडरों पर जांच कर चुकी है. दो और अन्य टेंडरों का मामला सामने आया है.

मामला सामने आने के बाद एसआइटी ने जहानाबाद और छपरा में छापेमारी की है. साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस को सीडीआर और फुटेज से मिली सुराग के बाद जहानाबाद में भी दबिश दे रही है.

देर रात चार सदस्यीय पुलिस टीम छपरा पहुंची

दरअसल, रूपेश हत्याकांड की जांच में तीन आइपीएस, आइजी, एसएसपी से लेकर एसपी के साथ 60 सदस्यीय टीम जुटी है. एसआइटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि टेंडर से जुटे मामले की एसआइटी अभी जांच कर रही है.

दो अन्य टेंडर मामलों की जांच करने के लिए गुरुवार की देर रात 4 सदस्यीय पुलिस टीम छपरा गयी. सूत्रों की माने तो रूपेश के कुछ करीबियों को भी थाने बुलाया गया था. जल्द ही मामले का पर्दाफाश होने की बात कही जा रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >