Mohan Bhagwat In Bihar: भागलपुर के महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में शुक्रवार को गुरु निवास लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आगमन होगा. अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से संघ प्रमुख मोहन भागवत के ठहरने के लिए चार स्थानों पर व्यवस्था की गयी है. उन्हें जहां पसंद होगा, वे ठहरेंगे. वहीं स्वामी रामदेव, किशोर कुणाल समेत अन्य गण्यमान्य की ठहरने की भी व्यवस्था है. महासभा की ओर से संतसेवकों के लिए विशेष परिचय पत्र तैयार कराया गया है.
प्रात: 9:15 बजे आश्रम पहुंच जायेंगे मोहन भागवत
महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश एवं कार्यक्रम संयोजक पंकज बाबा ने बताया कि महासभा की ओर से लोकार्पण समारोह को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम की तैयारी गयी है. संघ प्रमुख नवगछिया के रास्ते गंगा पुल, वैकल्पिक बाइपास होते हुए कुप्पाघाट आश्रम पहुंचेंगे. 11 बजे से पहले अल्पाहार करेंगे. उनके अल्पाहार के लिए फल, स्नेक्स, पोहा आदि की व्यवस्था की गयी है. वहीं शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी है. इसमें बिना तेल व मसाला वाला भोजन रहेगा. इसका पूरा ख्याल रखा गया है.
सवा दो घंटे महर्षि मेंही आश्रम तो डेढ़ घंटे आनंदराम ढांढनिया स्कूल में देंगे समय
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को डिबरुगढ़ राजधारी एक्सप्रेस से शुक्रवार सुबह नवगछिया स्टेशन पहुंचेंगे. उक्त ट्रेन का नवगछिया पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8.24 बजे है. 8.30 में वह नवगछिया रेलवे स्टेशन से भागलपुर के रवाना होंगे. जहां 9.30 बजे वह महर्षि मेंही आश्रम पहुंचेंगे. वहां कुछ देर आराम करने के बाद 10.55 बजे वह आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. जहां एक बजे तक आयोजन में सम्मिलित होंगे.
जिसके बाद वह लंच करेंगे. महर्षि मेंही आश्रम से करीब सवा दो बजे आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के लिए रवाना होंगे. जहां दोपहर ढाई बजे वह प्रार्थना और कार्यकर्ता परिचय करेंगे. करीब डेढ़ घंटे तक विद्यालय में रहने के बाद चार बजे वह वहां से नवगछिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो जायेंगे.
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
-
11:00 बजे : गुरुनिवास लोकार्पण कार्यक्रम
-
11:05 बजे : गुरु महाराज के तैल चित्र पर पुष्पांजलि
-
11:10 बजे : गुफा दर्शन
-
11:15 बजे : पश्चिमी गेट स्थित बौद्धकालीन शिलालेख अवलोकन
-
11:20 बजे : गौ पूजन, सद्गुरु समाधि पर पुष्पांजलि व संतसेवी समाधि पर पुष्पांजलि
-
11:30 बजे : सत्संग हॉल में स्वागत व संबोधन
-
1:15 बजे : निवास में भोजन
-
2:00 बजे : आश्रम से रवाना
Posted By: Thakur Shaktilochan
