टैंकर ने मां व बेटी को कुचला, बेटी की मौत

रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप में डेहरी-नासरीगंज सड़क पर बुधवार को टैंकर ने सड़क पार करने दौरान मां-बेटी को कुचल दिया़

रोहतास : अकोढ़ीगोला. दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप में डेहरी-नासरीगंज सड़क पर बुधवार को टैंकर ने सड़क पार करने दौरान मां-बेटी को कुचल दिया़ इसमें चार वर्षीया बेटी की मौत हो गयी व मां जख्मी हो गयी. मृतका सलोनी कुमारी उर्फ सलोनी बेरकप गांव के मुकेश साह की चार वर्षीया बेटी थी़ हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने टैंकर को रोक ड्राइवर को पकड़ लिया. इसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने डेहरी-नासरीगंज पथ पर शव को रखकर जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने समझा कर करीब दो घंटे के बाद सड़क जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >