Rohtas News: रोहतास जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम सामान्यतः स्थिर बने हुए हैं. हालांकि कुछ सामग्रियों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इसके साथ हरी सब्जियों के भाव में भी इजाफा हुआ है.
मंडी में सब्जी के आज क्या है भाव?
सब्जी मंडी में लौकी 30 रुपए किलो है.
नेनुआ 30 रुपए किलो है.
भिंडी 30 रुपए किलो जो पिछले दिनों 25 रुपए किलो बिक रहा था.
आज मंडी का ताजा भाव क्या है?
फल मंडी
सेब- 180 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
संतरा- 140 रुपये किलो
आम – 70 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4500 रुपये क्विंटल
मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 68 रुपये/ल किलो
मूंग दाल – 100 रुपये/किलो
सब्जी मंडी
बांग्ला प्याज- 900 रुपये क्विंटल
नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल
तेल के दाम
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.
व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.
सदर अस्पताल में जेनरल ओपीडी
बुधवार- जेनरल फिजिशियन: डॉ कंचनलाल पासवान, शुभेंदु कुमार सुमन रहेंगे.
हड्डी विभाग: डॉ प्रियरंजन कुमार रहेंगे.
एनसीडी सेल: डॉ अंशु कृतिवास रहेंगे.
आंख विभाग: डॉ मनोज कुमार सिंह रहेंगे.
इएनटी विभाग: डॉ आरएल सिंह रहेंगे.
दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम रहेंगे.
मानसिक विभाग: डॉ आरके सिंह रहेंगे.
कैंसर विभाग: डॉ बासित अली रहेंगे.
टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो रहेंगे.
ट्रामा सेंटर
बुधवार : डॉ मनीष कुमार (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
डॉ पंकज कुमार (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक)
डॉ अजीत कुमार (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)
मातृ शिशु अस्पताल
बुधवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ इम्तियाज अहमद रहेंगे.
एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ रविकांत कुमार भारती रहेंगे. एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ विवेक कुमार प्रभात रहेंगे. एसएनसीयू+एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ ज्योति बराक रहेंगे.
बुढ़वा महादेव मंदिर में आरती
कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित प्राचीन श्री बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में प्रातः 4:00 बजे बाबा भोलेनाथ की आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई है. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. आज जैसे ही मंदिर के पट खुले, भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
महाआरती से गूंज उठा श्रद्धालुओं का मनोबल
महाआरती के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्त भी शामिल हुए है . श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की है .
भक्ति गीतों और घंटों की ध्वनि से माहौल शानदार
मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और घंटों की ध्वनि से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया. मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है . सुरक्षा और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया है. आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया,जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा.
