शादी में जा रहे बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

रोहतास में सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Rohtas News: (नासरीगंज से राहुल मिश्रा) बिहार के रोहतास में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, मामला नासरीगंज के बरडीहा सक्कड़ी मुख्य पथ पर काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास का है. जहां बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत है. जबकि बाइक पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

काम से घर लौट रहा था शख्स

मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र नट के रुप में हुई है. मृतक बरडीहा से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. जानकारी अनुसार मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था. गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घायलों का इलाज जारी

घायलों में नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव निवासी कृष्णा सिंह के लगभग 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव निवासी पशुराम सिंह के लगभग 27 वर्षीय पुत्र रवि कुमार,भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के पश्चमी इंग्लिश गांव निवासी शिवचरण सिंह के लगभग 32 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल है. तीनों घायल को ग्रामीणों ने इटिमहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में रेफर किया.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे घायल

जानकारी अनुसार पवन कुमार अपनी मौसी के लड़की के शादी में, रवि कुमार अपनी फुआ की लड़की के शादी में जबकि मनीष कुमार अपनी बहन की शादी में भोजपुर जिले के पश्चमी इंग्लिश से बरडीहा स्थित हरिओम लॉज में जा रहे थे इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Also Read: गया में खाकी पर दाग! तत्कालीन थानेदार और दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >