Rohtas News: 1.5 करोड़ की हेराइन, कट्टा के साथ 11 गिरफ्तार

Rohtas News: पुलिस व एसटीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए डेढ़ करोड़ की हेरोइन, कई हथियार और देसी पिस्टल के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

Rohtas News: शहर के मध्य मुबारकगंज व दलेलगंज के बीच स्थित कुख्यात हेरोइन तस्कर स्व. बुलाकी चंद्रवंशी के घर शनिवार की तड़के करीब तीन बजे छापेमारी ने पुलिस व एसटीएफ की टीम ने करीब डेढ़ करोड़ की हेरोइन, विभिन्न तरह के हथियार के साथ 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. इस उपलब्धि पर नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि खुफिया रिपोर्ट पर शनिवार की तड़के मुबारकगंज व दलेलगंज के मध्य कुख्यात हेरोइन तस्कर स्व. बुलाकी चंद्रवंशी व उसके भाई गोपाल चंद्रवंशी के घर में छापेमारी की गई. करीब छह घंटे चली छापेमारी में दोनों घरों के विभिन्न तहखानों से 1.882 किलो हेरोइन जिसका बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपया है के साथ एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो देसी बंदूक, दो मैग्जीन, 7.6 एमएम की 14 गोली, 9 एमएम की 25 गोली, एक लोहे का धारदार तलवार, तीन क्रेडिट कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, 19 एंड्रॉयड मोबाइल, तीन की पैड, एक एचपी का लैपटॉप, एक सैमसंग का टैब और 131120 रुपया कैश बरामद किया गया है. 

इन 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस कांड में 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें चेनारी थाने के पिठियांव निवासी वर्तमान में शहर के चौक बाजार निवासी नियाज अली अंसारी का 21 वर्षीय बेटा अल्तमस उर्फ जैद अली, मुबारकगंज मोहल्ला निवासी गोपाल चंद्रवंशी का 22 वर्षीय बेटा रोहन कुमार उर्फ रोहन चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी का 25 वर्षीय बेटा धीरज कुमार, स्व. बुलाकी चंद्रवंशी का 30 वर्षीय बेटा विकाश कुमार उर्फ अप्पू व 21 वर्षीय अनुराग राज, दलेलगंज मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी का 20 वर्षीय बेटा रंजीत कुमार, चौक बाजार मोहल्ला निवासी स्व. बैजनाथ चौधरी का 19 वर्षीय बेटा अंतीक कुमार, मुबारकगंज मोहल्ला निवासी संजय कुमार का 18 वर्षीय बेटा कुंदन कुमार, झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के शिलदाग गांव निवासी सुनील राम का 18 वर्षीय बेटा गांधी कुमार, सासाराम के करनसराय मोहल्ला निवासी जितेन्द्र राम का 18 वर्षीय बेटा यस कुमार व एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >