बीच बाजार में पति ने पत्नी को मारा चाकू, पत्नी की हालत गंभीर

Rohtas News: रोहतास के चेनारी से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया. घायल महिला को आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से उसे सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Rohtas News: (संदेश जायसवाल की रिपोर्ट) रोहतास जिले के चेनारी मुख्य बाजार स्थित पूनम हौल के पास गुरुवार की शाम 7:30 बजे के करीब पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया. स्थानीय दुकानदारों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.

पहले विवाद फिर चाकू से किया वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पेवंदी गांव निवासी मुन्ना साह की 20 वर्षीय पुत्री छठु कुमारी बताई जा रही है. गांव के लोगों ने बताया की महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके पेवंदी आई हुई थी. शादी की खरीदारी के लिए पति-पत्नी बाजार गए हुए थे. बाजार में अचानक दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और पति ने पत्नी के पेट और पीठ में तीन बार चाकू वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर गई. इस बीच आरोपी पति फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.


इस संबंध में सीएचसी के डॉ प्रियशंकर ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है. प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया गया है.

Also Read: यूपी की राजनीति में मुकेश सहनी की बड़ी सेंध, सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ने थामा VIP का दामन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >