बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, नगर पंचायत चेनारी की सड़कें बनीं तालाब

Rohtas News: रोहतास जिले में एक घंटे की बारिश ने नगर पंचायत चेनारी के व्यवस्था की पोल खोल दी हैं. हल्की से मध्यम बारिश ने ही शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

Rohtas News ,संदेश जायसवाल: रोहतास जिले में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे हुई एक घंटे की झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी. वहीं नगर पंचायत चेनारी के नागरिक दावों की पोल खोलकर रख दी. हल्की सी मध्यम बारिश ने ही शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

यहां की चौराहे और सड़कें हुईं जलमग्न

चेनारी की बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया. जिसमे मुख्य रूप से यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे.

चेनारी-मल्हीपुर रोड (स्मार्ट मॉल के समीप)
संत सिंह चौक और कर्पूरी चौक
अकरम अली मोड़ और डाक बंगला मार्केट
गांधी चौक और पेवंदी गांव रोड

इन क्षेत्रों में नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा. स्थिति इतनी खराब थी कि राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को घुटने भर बदबूदार पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा.

वार्ड नंबर 6 की बदहाली और प्रशासन की बेरुखी

चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर वार्ड नंबर 6 के पास नाली का पानी सड़क पर बहता नजर आया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून के दौरान यह स्थिति और भी विकराल हो जाती है. ग्रामीणों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन अब तक जल निकासी दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

किसानों पर दोहरी मार

एक ओर जहां शहरवासियों को गर्मी से सुकून मिला, वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई. जिन किसानों की फसल अभी खेतों या खलिहानों में पड़ी है, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है. खुले में रखा अनाज भीगने के कारण खराब होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों की चिंताएं गहरी हो गई हैं.

Also Read : रोहतास में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, स्कूली बच्चों समेत आठ घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >