बिहार में 5 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, पंजाब तक सप्लाई करने की थी तैयारी

Crime News: बिहार के रोहतास जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 74 किलो अफीम बरामद की है. डेहरी स्टेशन पर छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो इस खेप को हरियाणा के अंबाला ले जाने की फिराक में थे.

Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 किलो अफीम बरामद की है. डेहरी स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया. जो अफीम की इस भारी खेप को हरियाणा के अंबाला तक पहुंचाने की फिराक में थे. जब्त अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

बस से आए, ट्रेन से जाना था

आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर गया और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं. ये लोग शेरघाटी से बस के जरिए डेहरी पहुंचे थे और गंगा सतलज एक्सप्रेस से अंबाला जाने की योजना थी. उनके पास ट्रेन की आरक्षित टिकट भी मिली है, जिससे यह साफ होता है कि नशे के इस बड़े नेटवर्क की प्लानिंग पहले से की गई थी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका कनेक्शन किन बड़े गिरोहों से है. आशंका जताई जा रही है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय तस्कर इस सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >