CBI Raid: बिहार के इस जिले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, रेलवे के बड़े अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

CBI Raid: बिहार के रोहतास में सीबीआई ने रेड करते हुए रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनपर करोड़ों रुपए की रेल संपत्ति अवैध तरीके से बेचने का आरोप है. पढे़ं पूरी खबर…

CBI Raid: बिहार के रोहतास में सीबीआई ने रेड की है. सीबीआई पटना और रेल विजिलेंस की टीम ने जिले के डेहरी और सोननगर के रेल कार्यालयों पर छापेमारी करते हुए से एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित तीन को गिरफ्तार किया है. बता दें, पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर यह सीबीआई और रेल विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. छापेमारी में करोड़ों रुपए के लेनदेन और कई अवैध गतिविधियों के सबूत मिले हैं. गिरफ्तार रेलवे के अधिकारी राजकुमार सिंह पूर्व मध्य रेल के डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं. 

दो महीने पहले CBI को मिली थी शिकायत

अधिकारी राजकुमार सिंह का ट्रांसफर इसी साल जनवरी जनवरी में पटना के दानापुर से डेहरी हुआ था. राजकुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने दानापुर से डेहरी तक करोड़ों रुपए की रेल संपत्ति अवैध तरीके से बेच दी. सीबीआई को दो महीने पहली ही इसकी जानकारी मिली थी. टीम तब से राजकुमार सिंह पर नजर बनाए हुए थी. सीबीआई ने रेलकर्मी विनोद कुमार को भी डेहरी रेल परिसर से गिरफ्तार किया है.

अधिकारी के हरकतों पर थी नजर

बीते दो महीने से सीबीआई की टीम अपने स्तर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह के काले कारनामों पर नजर रख रही थी. रेल संपत्ति की खरीद-बिक्री में मिले पैसे का प्रयोग कहा-कहां किस रूप में हो रहा था, इसकी खबर भी सीबीआई टीम को थी.

ALSO READ: Bihar Land Survey: कैबिनेट बैठक में भूमि सर्वे को लेकर बड़ा फैसला, ‘बदलैन’ वाली जमीन को माना जाएगा आधार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >