रोहतास में सड़क हादसा: बालू लदे ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में सासाराम-चौसा पथ पर सहुआड गांव के पास ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है.

Bihar Road Accident: (रजनीकांत पांडेय) रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम-चौसा पथ पर सहुआड गांव के समीप गुरुवार की सुबह बालू लदे ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर गांव निवासी अमरेश यादव के 40 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव के रूप में की गई है.

चालक ट्रक में फंसा, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया था. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है.

झपकी आने से हुआ हादसा

प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक वाहन बालू लोड कर गाजीपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा वाहन गाजीपुर से सासाराम की ओर आ रहा था. इसी दौरान सहुआड गांव के पास चालक को झपकी आने से दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

यातायात बहाल करने में जुटी पुलिस

घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया था. पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन को बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read:दवा दुकानों की हड़ताल का आरा में दिखा व्यापक असर, दवाइयों के लिए मची मारामारी; भटकते रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >