रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा, छापेमारी में एक गिरफ्तार

Bihar News: कोचस थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 37 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है.

Bihar News:(रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी चौक के समीप गुरुवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से 37 पुड़िया यानी करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के कटियारा गांव निवासी मोहन प्रसाद केसरी के पुत्र सतेन्द्र प्रसाद केसरी उर्फ घूरहु साह के रूप में हुई है.

लगातार मिल रही थी हेरोइन बिक्री की सूचना

मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी चौक के आसपास लगातार हेरोइन की बिक्री होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से बरामद हुई 37 पुड़िया हेरोइन

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 37 पुड़िया हेरोइन बरामद की है, जिसका कुल वजन लगभग 10 ग्राम बताया जा रहा है. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अन्य तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

मादक पदार्थ कारोबार पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है. अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बक्सर में पेयजल संकट: 15 दिनों से बंद पड़ा जलापूर्ति व्यवस्था, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसते लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >