Bihar News: भूसे के ढेर से मिला 7 साल के बच्चे का शव, 26 जनवरी से था गायब

Bihar News: रोहतास जिले के गांव में एक घर में रखे भूसे के ढेर से 7 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है. बच्चा 26 जनवरी से ही गायब था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रोहतास में इन दिनों बच्चों की गुमसुदगी के कई मामले सामने आए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 7 साल के बच्चे का शव भूसे के ढेर से मिला. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बच्चा बीते 26 जनवरी से ही गायब था. घटनास्थल पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

26 जनवरी से ही गायब था बच्चा

दरअसल, बीते 26 जनवरी को रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के बभनी गांव से एक सात साल का बच्चा अचानक गायब हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की. जब बच्चा नहीं मिला तो थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई. इसके बाद भी बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चल सका. आज यानी बुधवार की सुबह अचानक गांव के हीं एक मकान में रखे भूसे के अंदर से बच्चे का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, मृत सात वर्षीय बच्चे का नाम हिमांशु कुमार है, जो बभनी गांव के रहने वाले सुधीर सिंह का बेटा बताया जा रहा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण 

बता दें, घटना के दूसरे दिन रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बभनी गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया था. साथ ही बच्चों के गुमशुदगी को लेकर जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को बच्चे की खोजबीन के लिए कई दिशा निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस को आज यह सफलता हाथ लगी है. वहीं एसपी रौशन कुमार ने शव मिलने की सूचना पर एक बार फिर बभनी गांव जाकर निरीक्षण किया. घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं. मामले के आगे जांच को लेकर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को निर्देशित किया है.

ALSO READ: Bihar News: दर्दनाक! एक ही चिता पर जले पति-पत्नी और दो बच्चे, दृश्य देख फटा लोगों का कलेजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >