Bihar News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आनन-फानन में पहुंची दमकल की टीम

Bihar News: बिहार के रोहतास में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तीन दुकानों तक फैल गई. किसी तरह दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.

Bihar News: बड़ी खबर रोहतास से है जहां शहर के पुरानी जीटी रोड के किनारे प्रभाकर मोड़ के समीप तीन दुकानों में भीषण आग लग गई. दुकान में रखा सारा सामान धूं-धूंकर जलने लगा. आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग को बुझाया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग

लेकिन, इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के समीप स्थित ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली. चिंगारी से पास के फल दुकान में पहले आग लग गई. उसके बाद आग समीप के अन्य फल दुकान और पंचर बनाने की दुकान तक फैल गई. सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दुकानदार ने घटना को लेकर दी जानकारी

इधर, इस घटना को लेकर दुकानदार मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि, दुकान में रखे टायर और कई सामग्रियां जल गई है. हालांकि, मशीन बच गई है. पास के दो और दुकान जल गए हैं.

(रोहतास से डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Also Read: Electricity Bill: बिहार के सवा करोड़ उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस, इतनी सस्ती हुई बिजली दरhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/electricity-bill-1-25-crore-consumers-of-bihar-heaved-a-sigh-of-relief-electricity-rates-became-so-cheap

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >