आज 659 प्रत्याशियों को मिलेगा चुनावचिह्न

सासाराम शहर : नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद दो नगर पर्षद व तीन नगर पंचायतों के चुनाव में कुल 659 प्रत्याशी चुनावी रणक्षेत्र में डटे हुए हैं. मंगलवार को नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद सासाराम नगर पर्षद चुनाव में 241, डेहरी नगर पर्षद चुनाव में 214, नगर पंचायत […]

सासाराम शहर : नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद दो नगर पर्षद व तीन नगर पंचायतों के चुनाव में कुल 659 प्रत्याशी चुनावी रणक्षेत्र में डटे हुए हैं. मंगलवार को नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद सासाराम नगर पर्षद चुनाव में 241, डेहरी नगर पर्षद चुनाव में 214, नगर पंचायत नोखा में 94, नगर पंचायत कोआथ में 65 व नगर पंचायत नासरीगंज में 45 उम्मीदवार बच गये हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद 3 मई बुधवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. इधर, नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होते ही चुनाव को लेकर वार्डों में गहमा-गहमी बढ़ गयी है.
प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने की तैयारी में जुट गये हैं. चुनाव मैदान में उतरे तमाम प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच कर उन्हें अपने पक्ष में करने की जुगत में लग गये हैं. इसके लिए प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है. वर्तमान समय में प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से जनसंपर्क को ही तरजीह दे रहे हैं. नामांकन वापसी का कार्य संपन्न होने के बाद बाद पांचों नगर निकायों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. मंगलवार को चुनाव चिह्न मिलने के बाद चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है.
सासाराम के आठ प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम: सासाराम नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों से आठ उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है. मंगलवार को वार्ड दो से नइमुद्दीन साईं, वार्ड 4 से स्नेह प्रकाश सोनकर, वार्ड 6 से राकेश चंद सिन्हा, वार्ड 12 से कमलाकांत पांडेय, वार्ड 20 से श्वेता देवी, वार्ड 23 से सरदार सत्यजीत सिंह, वार्ड 27 श्वेता अग्रवाल व वार्ड 29 से शाजिया कासिम ने अनुमंडल कार्यालय में नामांकन वापसी फॉर्म भर कर अपना नाम वापस लिया.
नोखा : नाम वापसी के बाद कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं. मंगलवार को नाम वापसी में कुल चार ने अपना नामांकन वापस लिया है. निर्वाची पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नाम वापसी में वार्ड चार से सबाना खातून, छह से उर्मिला देवी, 14 से बैजनाथ चौधरी ने अपना नामांकन वापस लिया. बुधवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. अब सबसे ज्यादा वार्ड आठ में कुल 12 व सबसे कम वार्ड सात के केवल तीन प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.
इसी तरह वार्ड एक में सात, दो में 10, तीन में छह, चार में तीन, पांच में चार, छह में सात, सात में तीन, आठ में 12, नौ में पांच, 10 में पांच, 11 में आठ, 12 में छह, 13 में आठ, 14 में पांच व 15 में पांच, कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल वार्ड पार्षदों का चुनाव 22 मतदान केंद्रों पर 18,645 मतदाता चुनाव करेंगे. तीन मई को चुनाव चिह्नों का आवंटन होने के बाद चुनाव में तेजी आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >