खिसकने लगा भूमिगत जलस्तर

जलापूर्ति पर निर्भर हुई आबादी, पानी के लिए लगने लगी लोगों की कतार सासाराम ऑफिस : गरमी शुरू होते ही शहर में पानी के लिए हाय तौबा मचने लगी है. शहर के प्राय: इलाकों में पानी की कमी होने लगी है. भूमिगत जल का स्तर कई जगह कई-कई फीट नीचे खिसक चुका है. आलम यह […]

जलापूर्ति पर निर्भर हुई आबादी, पानी के लिए लगने लगी लोगों की कतार
सासाराम ऑफिस : गरमी शुरू होते ही शहर में पानी के लिए हाय तौबा मचने लगी है. शहर के प्राय: इलाकों में पानी की कमी होने लगी है. भूमिगत जल का स्तर कई जगह कई-कई फीट नीचे खिसक चुका है.
आलम यह है कि चापाकलों की कौन कहे, बोरिंग भी नाकाम होने लगे हैं. प्रभात खबर की टीम ने शहर के दक्षिणी मुहल्लों की पड़ताल की तो मिला कि कई घरों में लगे चापाकल पानी देना बंद कर चुके हैं. कई बोरिंग भी ठप हो चुके हैं. सबसे बदतर स्थिति सरकारी चापाकलों की है. कहीं-कहीं एक या दो चापाकल ही पानी दे रहे हैं. ऐसे में चापाकलों पर दिन-रात लोगों की भीड़ लगने लगी है. कई घरों के लोग पीना का पानी के लिए नगर थाना के समीप स्थित पानी टंकी तक पहुंच रहे हैं. अभी तो गरमी की शुरूआत है. पूरा मई व जून माह बाकी है. स्थिति और बदतर होने की संभावना बनी हुई है. शहर के दक्षिणी क्षेत्र के शाहजलालपीर, गुरूद्वारा रोड, किला, भारतीगंज, कोठाटोली, मोची टोला आदि मुहल्लों में पानी की स्थिति काफी खराब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >