शौचालय बनाने की राशि एक सप्ताह में हो खर्च

नोखा, सूर्यपूरा व तिलौथू बीडीओ को डीएम ने दिया निर्देश सासाराम ऑफिस : लक्ष्य से पहले जिले को ओडीएफ घोषित कराने में डीएम अनिमेष कुमार पराशर एड़ी-चोटी एक कर दिये है. तय तिथि नजदीक होते देख डीएम ने कड़ा रूख अपनाते हुए नोखा, सूर्यपूरा व तिलौथू के बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर शौचालय निर्माण […]

नोखा, सूर्यपूरा व तिलौथू बीडीओ को डीएम ने दिया निर्देश
सासाराम ऑफिस : लक्ष्य से पहले जिले को ओडीएफ घोषित कराने में डीएम अनिमेष कुमार पराशर एड़ी-चोटी एक कर दिये है. तय तिथि नजदीक होते देख डीएम ने कड़ा रूख अपनाते हुए नोखा, सूर्यपूरा व तिलौथू के बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर शौचालय निर्माण की राशि खर्च करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर राशि खर्च नहीं किया गया तो समझा जायेगा कि बीडीओ द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है. ऐसा पाये जाने पर प्रपत्र (क) गठित कर कार्रवाई होगी.
उन्होंने कहा कि ओडीएफ के लिए 25 करोड़ की राशि उपलब्ध है. पैसे की कमी नहीं है. मेगा कैंप लगा कर लाेगों को राशि दी जायेगी. जो व्यक्ति इसके लिए आवेदन देंगे एक सप्ताह के भीतर जांच कर शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. गौरतलब है कि शौचालय निर्माण के लिए सत्याग्रह केंद्रों पर आवेदन लिया जा रहा है. पंचायत रोजगार सेवक आवेदकों को प्राप्ति रसीद दे रहे हैं. अभियान के तहत जिन घरों में शौचालय अब तक बन गये है उसकी भौतिक सत्यापन कर लाभुक को राशि का भुगतान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >