आज से शुरू होगा चैंपियंस ट्रॉफी का ट्रायल

सासाराम( नगर) : प्रभात खबर प्रायोजित टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी का दो दिवसीय ट्रायल मैच शुक्रवार को नये स्टेडियम फजल गंज में शुरू होगा.टूर्नामेंट के जिला समन्वयक विनय कृष्ण ने बताया कि ट्रायल मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा जो दोपहर बाद तक चलेगा. सात व आठ मार्च को आयोजित ट्रायल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने […]

सासाराम( नगर) : प्रभात खबर प्रायोजित टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी का दो दिवसीय ट्रायल मैच शुक्रवार को नये स्टेडियम फजल गंज में शुरू होगा.टूर्नामेंट के जिला समन्वयक विनय कृष्ण ने बताया कि ट्रायल मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा जो दोपहर बाद तक चलेगा.

सात व आठ मार्च को आयोजित ट्रायल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 11 मार्च को कैमूर व रोहतास के बीच होने वाली लीग मैच के लिये चयन किया जायेगा. गुरुवार की शाम तक सौ से अधिक खिलाड़ियों ने आवेदन किया गया ट्रायल व लीग मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहीं मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी आवश्यक निर्देश दिये गये है. मैच में उपयोग होने वाले समानों के साथ ट्रायल में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

कैमूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >