नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने तीन यात्री

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने तीन रेल यात्रियों को जीआरपी पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन युवक किस ट्रेन से, कहां से व कैसे सासाराम पहुंचे इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. तीनों रेल यात्री को बेहोशी की हालत […]

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने तीन रेल यात्रियों को जीआरपी पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन युवक किस ट्रेन से, कहां से व कैसे सासाराम पहुंचे इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. तीनों रेल यात्री को बेहोशी की हालत में प्लेटफार्म एक के ऊपरी पुल के समीप से लावारिस हालत में पाया गया है.

शिकार बने यात्रियों से हजारों रुपये की लूट हुई है. रेल यात्री करगहर थाना क्षेत्र के लडुई विशुनपुरा निवासी मुन्ना सिंह, पांडी डंडई (पलामू) निवासी इम्तेयाज आलम व गुड्डू आलम हैं. जीआरपी ने एक युवक के जूता (मोजा) से तीन हजार रुपये भी बरामद किया, लेकिन तीनों का बांकी सामन गायब है. तीनों युवकों को जीआरपी ने सदर अस्पताल सासाराम में भरती कराया व इसकी सूचना संबंधित थाने को दी जा रही है. घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >