दूसरे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल

सासाराम (ग्रामीण) : राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार व कदाचार के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी. दूसरे दिन भूख हड़ताल में संजय कुमार सिंह, सुनील शरद, मोबारक हुसैन अंसारी, व्रज केश्वर पांडेय, रवि शंकर कुशवाहा, सुनील सिंह, शिवेंद्र दुबे, हरिहर भगत, ओम […]

सासाराम (ग्रामीण) : राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार व कदाचार के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी. दूसरे दिन भूख हड़ताल में संजय कुमार सिंह, सुनील शरद, मोबारक हुसैन अंसारी, व्रज केश्वर पांडेय, रवि शंकर कुशवाहा, सुनील सिंह, शिवेंद्र दुबे, हरिहर भगत, ओम प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.

उक्त अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार सभी तंत्रों पर हावी है तथा सरकारी सिस्टम इन भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है. उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई व विधि व्यवस्था में सुधार नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >