मिठाइयों व फलों की आड़ में बिक रही नशीली सामग्री !

रेल प्रशासन को नहीं दिखता अतिक्रमण डेहरी सदर : विगत दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीएम के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर को चकाचक किया गया था. मुख्य सड़क से स्टेशन परिसर की ओर जाने वाले रास्ते से दुकानों को हटवा दिया गया था. हालांकि ये दुकानें फिर से सजने लगी है. दुकान […]

रेल प्रशासन को नहीं दिखता अतिक्रमण
डेहरी सदर : विगत दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीएम के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर को चकाचक किया गया था. मुख्य सड़क से स्टेशन परिसर की ओर जाने वाले रास्ते से दुकानों को हटवा दिया गया था. हालांकि ये दुकानें फिर से सजने लगी है. दुकान लगने से स्टेशन परिसर में जाने व आनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
रेल प्रशासन द्वारा सब कुछ देखने के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे हुए. रास्ते में दुकान लगे होने के कारण जाम से कई बाद यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है. वहीं, स्टेशन परिसर में लगनेवाले दुकान में कई नशीली समान भी बेचते हैं. विगत दिनों जीएम के कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने आये दिन रास्तों पर लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा था. अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन दुकान हटाने के बजाय फिर से लगने से यात्रियों की जरूर परेशानी बढ़ गयी है. लोगों को कहना है कि स्टेशन परिसर में रास्ते पर लगने वाली दुकानें में अवैध तरीके से फलों व मिठाई की आड़ में नशीला पदार्थ भी बेचा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >