36 किलोमीटर में शामिल हुए 56 हजार लोग
बिक्रमगंज (रोहतास) : नशामुक्ति के पक्ष में राज्यस्तरीय मानव शृंखला में आम से लेकर खास तक सभी लोगों की भागीदारी रही. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 36 किलोमीटर में 56 हजार लोग शामिल हुए. मानव शृंखला पूरी तरह से स्कूली बच्चों पर ही निर्भर रहा. पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में शृंखला को लेकर अधिक उत्साह देखने […]
बिक्रमगंज (रोहतास) : नशामुक्ति के पक्ष में राज्यस्तरीय मानव शृंखला में आम से लेकर खास तक सभी लोगों की भागीदारी रही. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 36 किलोमीटर में 56 हजार लोग शामिल हुए. मानव शृंखला पूरी तरह से स्कूली बच्चों पर ही निर्भर रहा. पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में शृंखला को लेकर अधिक उत्साह देखने को मिला.
मानव शृंखला पूर्ण रूप से सफल रहा. एसडीओ राजेश कुमार, डीएसपी निरज कुमार और अन्य सभी अधिकारी मानव शृंखला को सफल बनाने में सक्रिये दिखे. काराकाट विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गुप्तेश्वर मिश्र, जहां तेंदुनी चौक के पास अपने समर्थकों के साथ थे वहीं एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ जवाहर लाल सासाराम रोड में वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्राचार्य विश्वनाथ सिंह डिहरी रोड में अपने महाविद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मानव शृंखला बनाये हुए थे.
मानव शृंखला में शामिल बच्चों के बीच तमना इंडेन परिवार के द्वारा बिस्कुट और अल्पाहार का वितरण किया गया. फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभय कुमार के द्वारा शृंखला में भाग लेने आये लोगों को भोजन कराया गया. जगह-जगह सड़कों पर नशामुक्ति के स्लोगन लिखे गये थे तथा रंगोली बनायी गयी थी. मानव शृंखला के बीच में तरह-तरह की झाकियां आकर्षण का केंद्र था.
दावथ प्रतिनिधि के अनुसार
प्रखंड में 11 किलोमीटर मे बना मानव शृंखला को 18 सेक्टर में बांटा गया था. जिसमे तीन सेक्टर के लिए एक पुलिस पदाधिकारी एवं 22 पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी. डीपीआरओ सुजय कुमार सहित बीडीओ रितेश कुमार, सीओ आशिष कुमार, बीडब्लुओ प्रमोद कुमार, सीडीपीओ रुबी कुमारी, अरबिंद शर्मा, अतहर हुसैन, अनिल राय सहित कई वरीय अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ तत्पर दिखे.
संझौली प्रतिनिधि के अनुसार मानव शृंखला में स्कूली बच्चे, आशा, टोला सेवक, विकास मित्र, सेविका, सहायिका, शिक्षक सासाराम-आरा मुख्य पथ पर शामिल थे.
दिनारा प्रतिनिधि के अनुसार दिनारा प्रखंड़ में चितांव से लेकर नटवार तक 18 किमी लंबी मानव शृंखला का निर्माण किया गया. इसमें आम लोग, स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के लोग शामिल हुए. छात्रों व आमलोगों की ऐतिहासिक मानव शृंखला में भाग लेने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा. उपस्थिति अधिक होने के चलते दिनारा बाजार सहित कई स्थानों पर दोहरा कतार दिखाई दिया. निजी विद्यालय के छात्र भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये.
काराकाट प्रतिनिधि के अनुसार काराकाट में 15 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाया गया . काराकाट व नासरीगंज प्रखंड का जीरो प्वाइंट जोरावरपुर पुल रहा जो बिक्रमगंज व काराकाट का जीरो प्वाइंट स्लेमपुर पुल था जो कि अमौना पंचायत से शुरू हुआ और मुंजी पंचायत के पास समाप्त हुआ. मानव शृंखला बनाने में मुख्य सड़क पर कहीं कहीँ दो दो लाइन भी लगाया गया मानव शृंखला की मॉनीटरिंग में एलआरडीसी शशि शेखर, बीडीओ अजय शंकर मिश्र, सीओ अनुज कुमार सहित सभी सरकारी तन्त्र लगा रहा. सूर्यपुरा प्रतिनिधि के अनुसार स्कूली बच्चों के साथ सभी जनप्रतिनिधि भी अपने बैनर पोस्टर व ग्रामीणों के
साथ मानव शृंखला में शामिल हुए. प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमगंज मलियाबाग मुख्यालय पथ पर कल्याणी पेट्रोल पंप के पास से सीमावर्ती बसगीतिया मोड़ तक लाइन में लगे हुए थे. नासरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में नशाबंदी को लेकर वृहत मानव शृंखला बनायी गयी. मानव शृंखला नासरीगंज प्रखंड के पडुरी गांव से इटिम्हा गांव तक बनायी गयी, जिसकी दूरी लगभग 14 किलोमीटर की थी. प्रखंड के लगभग 35 हजार लोग शामिल हुए. इसमें 17 हजार महिलाओं की भागीदारी देखी गयी.