नशाखुरानी का शिकार बना युवक

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड पर गया-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन में नशाखुरानी के सदस्यों ने एक युवक को नशा खिला कर बेहोश कर दिया और उसका सामान को ले उड़े. उसे डेहरी जीआरपी ने स्टेशन उतारा. इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है कि शिकार बना युवक गया के चंदौती, गौतम नगर निवासी […]

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड पर गया-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन में नशाखुरानी के सदस्यों ने एक युवक को नशा खिला कर बेहोश कर दिया और उसका सामान को ले उड़े. उसे डेहरी जीआरपी ने स्टेशन उतारा. इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है कि शिकार बना युवक गया के चंदौती, गौतम नगर निवासी श्रीकांत सिंह 35 वर्ष बताया गया है. पीड़ित के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. फिलहाल वह अस्पताल में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >