टूटी रेलिंगवाले पुल से गुजरेगा सीएम का काफिला!

22 दिसंबर को आयेंगे मुख्यमंत्री महिला बटालियन के मैदान में बनेगा हेलीपैड, न्यू स्टेडियम फजलगंज में होगी सभा सासाराम शहर : सात निश्चय यात्रा के तहत आगामी 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सासाराम में आने की संभावना है. संभावना है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आयेंगे़ हेलीपैड के लिए महिला बटालियन का मैदान चुना गया है़ […]

22 दिसंबर को आयेंगे मुख्यमंत्री
महिला बटालियन के मैदान में बनेगा हेलीपैड, न्यू स्टेडियम फजलगंज में होगी सभा
सासाराम शहर : सात निश्चय यात्रा के तहत आगामी 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सासाराम में आने की संभावना है. संभावना है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आयेंगे़ हेलीपैड के लिए महिला बटालियन का मैदान चुना गया है़ यहां का कई बार अधिकारी दौरा भी कर चुके हैं. गौरतलब है कि महिला बटालियन से लेकर फजलगंज न्यू स्टेडियम जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की संभावना है, इसके बीच बेदा नहर पुल भी है. वर्तमान समय में इस पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी है. इस पर अब तक शायद किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है. देखना है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर वर्षों से टूटी रेलिंग की किस्मत बदलती है या उसे प्रशासन ढांकतोप कर काम चला लेगा.
सीएम के आगमन पर बनेगा मानव श्रृंखला: बीआरसी में साधनसेवी ददन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री के आगमन पर मानव श्रृंखला बनाने की बात कही गयी. बैठक में छात्रवृत्ति, पोशाक राशि की लाभान्वित सूची की मांग की गयी़ मुख्यमंत्री परीभ्रमण की रिपोर्ट मांगी गयी. बैठक में डीडीओ नारायण प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, आशुतोष मिश्रा, लियाकत हुसैन, इम्तेयाज आली, जवाहर लाल आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >