गुरुवार को साथियों के साथ आया था पूजा सामग्री प्रवाह करने
अकबरपुर : तुंबा गांव के लक्ष्मण सिंह के बेटा आनंद कुमार का शव आखिरकार डेहरी हदहदवा नहर से बरामद हुअा़ गौरतलब है कि गुरुवार को आनंद अपने दो साथियों के साथ एक विश्वनाथ साव का बेटा व कर्पूरी साव के बेटा के साथ सोन नद में पूजा की सामग्री कलश वगैरह पानी में बहाने गये थे. तभी तीनों दोस्त नहाने लगे तभी आनंद व विश्वनाथ साव का बेटा डूबने लगा.
तीसरा साथी निकल कर चिल्लाने लगा तो आस-पास से ग्रामीण जुट कर विश्वनाथ साव के बेटा को तो बचाने में कामयाब हुए मगर आनंद नहीं बच पाया. और परिजनों द्वारा शव को ढूंढने का अथक प्रयास किया गया अंततः शुक्रवार की रात शव हदहदवा नहर से बरामद कर पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया. उसके बाद परिजनों को सौंपा गया. घटना से पंचायत के मुखिया विजय साव, कन्हाई सिंह ने दुख प्रकट किया है.
