चौथे दिन भी नहीं मिला नदी में बहा युवक

दावथ : मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के समय नदी की धारा में बह गये युवक की खोज चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही़ स्थानीय प्रशासन के अलावा उसकी खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम व गोताखोरों की टीम भी जुटी रही़ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बिजू चौधरी बताया कि बभनौल अड्डा से लेकर […]

दावथ : मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के समय नदी की धारा में बह गये युवक की खोज चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही़ स्थानीय प्रशासन के अलावा उसकी खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम व गोताखोरों की टीम भी जुटी रही़ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बिजू चौधरी बताया कि बभनौल अड्डा से लेकर इटाढी फाल तक लगातार खोज की गयी. स्थानीय लोगों ने आशिष कुमार, बीडीओ रितेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर उसके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. गौरतलब हो कि मूर्ति विसर्जन के वक्त कोआथ निवासी शिवबालक के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार काव नदी की तेज धार में कह गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >