सचिव ने स्कूलों का इ-मेल आइडी मांगा

सासाराम शहर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने स्कूलों से छात्रों के ई-मेल आइडी, दूरभाष संख्या, पीन कोड सहित पत्राचार का पता तलब किया है. जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, स्थापना अनुमति प्राप्त, स्वत्वधारक व समिति से संबद्धता प्राप्त माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों, अंगीभूत कॉलेजों समिति से संबंद्ध इंटर व डिग्री कॉलेजों से […]

सासाराम शहर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने स्कूलों से छात्रों के ई-मेल आइडी, दूरभाष संख्या, पीन कोड सहित पत्राचार का पता तलब किया है. जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, स्थापना अनुमति प्राप्त, स्वत्वधारक व समिति से संबद्धता प्राप्त माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों,

अंगीभूत कॉलेजों समिति से संबंद्ध इंटर व डिग्री कॉलेजों से इसकी मांग की गयी है. वर्ष 2016-17 में परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक की पूरक व वार्षिक परीक्षा का आवेदन पत्र, पंजीयन पत्र व प्रवेशपत्र संबंधित कार्य ऑनलाइन किया जायेगा. सूचना के अभाव में विद्यालय द्वारा पंजीयन प्रपत्र व आवेदन पत्र आदि नहीं भरा जायेगा. स्कूलों को विहित प्रपत्र में स्कूल का नाम, हेडमास्टरों का नाम, मोबाइल, ई-मेल, पत्राचार का पता पीनकोड सहित देना है. सभी हेडमास्टरों का लॉगिन आइडी व पासवर्ड बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा. उसी आधार पर इंटर व मैट्रिक का फॉर्म भरवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >